बेंगलुरु में महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, चश्मदीद 5 वर्षीय बेटे को भी नहीं बख्शा
बेंगलुरु में पति व 5-वर्षीय बेटे की हत्या करने वाली एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने लोहे की रॉड से सिर पर वारकर शख्स की हत्या की और चश्मदीद बच्चे को गला दबाकर मार दिया। बकौल रिपोर्ट्स, महिला का पति करोड़पति था और वह गरीब प्रेमी के सारे खर्चे उठाती थी।