बेंगलुरु हादसे के बाद भीड़ पर नियंत्रण को लेकर विधेयक लाएगी कर्नाटक सरकार
कर्नाटक सरकार ने आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु में मची भगदड़ को देखते हुए इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए 'कर्नाटक भीड़ नियंत्रण विधेयक 2025' का मसौदा तैयार किया है। सरकार के मुताबिक, इस विधेयक में क्षेत्र में होने वाले भीड़ वाले कार्यक्रम में अगर कुछ अनहोनी होती है तो इसका ज़िम्मेदार आयोजक को माना जाएगा।