बांदा जेल में एक साल बाद खुलेगी मुख्तार अंसारी की बैरक, परिवार को लौटाया जाएगा सामान
बांदा (यूपी) जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी की मौत के एक साल बाद उस बैरक को खोला जाएगा जिसमें उसे रखा गया था। मुख्तार की मौत के बाद बैरक को जज और मजिस्ट्रेट की निगरानी में सील कर दिया गया था। कोर्ट ने आदेश दिया है कि बैरक में रखे सामान को मुख्तार के परिजन को सौंप दिया जाए।