दो भाइयों की हत्या में पांच गिरफ्तार, एक आरोपी का दावा- सपा सांसद ने फंसाया
उत्तर प्रदेश के बांदा में 30 सितंबर को दो सगे भाइयों (6 व 4 वर्ष) की हत्या कर शव गड्ढे में छिपाने के मामले में पुलिस ने दंपति समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने दावा किया कि सपा सांसद बाबू सिंह ने सब को फंसाया है। आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।