यूपी में कुत्तों की दहशत, मेडिकल कॉलेज से मृत नवजात को नोचकर खा गए, सिर-धड़ से गायब
बांदा (यूपी) के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज परिसर में आवारा कुत्ते रात को मृत नवजात का शव घसीट ले गए और उसे क्षत-विक्षत कर दिया। शिशु का सिर व धड़ नहीं मिला है।सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। प्राचार्य ने तीन सुरक्षा गार्डों की सेवा समाप्त करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा है।