बांद्रा पहले की तरह सुरक्षित नहीं: सैफ पर हमले के बाद बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान
ऐक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने कहा है कि बांद्रा (महाराष्ट्र) पहले की तरह सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा, "जिस बांद्रा में मेरा जन्म हुआ था और आज के बांद्रा में बहुत अंतर है।" उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि हमारी सरकार इस पर कठोर कदम उठाएगी।"