बोइंग के अंतरिक्षयान से आ रही हैं अजीब आवाज़ें, सुनीता विलियम्स को पृथ्वी पर लाने वाला था
स्पेस में सुनीता विलियम्स के साथ फंसे नासा के अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर के मुताबिक, बोइंग के उस स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से अजीब आवाज़ें आ रही हैं जिससे पहले उन दोनों को पृथ्वी पर वापस लाया जाना था। उनके द्वारा जॉनसन स्पेस सेंटर के मिशन कंट्रोल को आवाज़ सुनाने का ऑडियो सामने आया है। मिशन कंट्रोल ने कहा, "पल्स जैसी आवाज़ थी।"