बाइक को कंधे पर उठाकर एमपी में उफनता नाला पार करता दिखा शख्स
दामोह (एमपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स बाइक को कंधे पर उठाकर उफनता नाला पार करता दिख रहा है। शख्स बाइक को इस तरह उठाकर दूसरी तरफ जाने के लिए कई मीटर चलता दिखा। एक यूज़र ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "सच का बाहुबली मिल गया।" एक अन्य ने लिखा, "खाते क्या हो भाई।"