बाइक की मदद से सिलाई मशीन चलाकर शख्स ने सिले कपड़े, वीडियो आया सामने
एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें 2 लोग बाइक की मदद से सिलाई मशीन को चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स बाइक के टायर को सिलाई मशीन से सटा देता है और बाइक स्टार्ट करने पर मशीन चल पड़ती है जबकि दूसरा शख्स मशीन में कपड़ा लगाकर उसे सिल रहा है।