बाइक चोरी के शक में राजस्थान में दलित को पेड़ से उल्टा बांधकर पीटा गया, 2 लोग अरेस्ट
बाड़मेर (राजस्थान) में एक 25 वर्षीय दलित व्यक्ति को पेड़ से उल्टा बांधकर पीटने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी के शक में व्यक्ति को पीटा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें व्यक्ति उल्टा लटका दिख रहा है।