बाइक चलाते हुए 17 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट छूने लगा रैपिडो चालक, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया
एक 17-वर्षीय लड़के ने एक वीडियो शेयर कर रैपिडो ड्राइवर पर उसका यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वीडियो में ड्राइवर बाइक चलाते समय एक हाथ पीछे कर उसकी जांघ और प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश करता दिख रहा है। प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने कहा, "ऐसे अनुभव के लिए माफी...राइडर पर स्थाई तौर पर बैन लगा दिया गया है।"