बाइक पर रील बना रहे 2 युवक यूपी में तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से कई फीट उछले
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में रील बना रहे बाइक सवार 2 युवकों को एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दोनों युवक टक्कर के बाद हवा में कई फीट उछल गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।