बाइक से घूमकर हज़ारों गांव साफ कर चुके हैं राजस्थान के भारतेश
राजस्थान के विष्णु भारतेश ने बाइक से घूमकर हज़ारों गांव की सफाई की है और वह 'स्वच्छता वाले भैया' के नाम से जाने जाते हैं। कुछ साल पहले वह सऊदी अरब गए थे जहां की स्वच्छता से प्रेरित होकर भारत को स्वच्छ बनाने का उद्देश्य बनाया। वह बाइक पर अपने साथ डस्टबिन और कचरा उठाने का सामान लेकर चलते हैं।