बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला के समर्थन में गुर्जरों ने निकाली कार रैली
गुरुग्राम में गुर्जरों ने महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला के समर्थन में कार रैली निकाली है जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कार के बोनट पर खड़े दिख रहे हैं जबकि कुछ लोग कार के सनरूफ से बाहर निकले हुए नज़र आए। बैंसला के समर्थन में एक महापंचायत भी बुलाई गई।