बाइकर सिया को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला ने टॉयलेट के बहाने की थी पुलिस से भागने की कोशिश
गुरुग्राम में बाइकर सिया को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कल्याण बैंसला ने दौसा में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी। बकौल पुलिस, उसने टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी व भागने लगा और पुलिस से भागने की कोशिश में वह घायल हो गया। पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।