बाइटडांस ने AI प्रोजेक्ट में बाधा डालने को लेकर इंटर्न को नौकरी से निकाला
टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने एआई प्रोजेक्ट में बाधा उत्पन्न करने को लेकर एक इंटर्न को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, बाइटडांस ने चीनी सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों का भी खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि इंटर्न ने हज़ारों जीपीयू को बाधित करके कंपनी को $10 मिलियन का नुकसान पहुंचाया है।