बाइडन के चुनावी रेस से बाहर होने पर मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर उड़ाया उनका मज़ाक
राष्ट्रपति जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की रेस से बाहर होने की घोषणा करने के बाद टेस्ला के सीईओ व अरबपति एलन मस्क ने उनका मज़ाक उड़ाते हुए X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। नई फोटो में मस्क की ब्लू लेज़र वाली आंखें दिखाई दे रही हैं जो बाइडन के डार्क ब्रैंडन मीम से जुड़ी है।