बाइडन के राष्ट्रपति पद के चुनाव से बाहर होने के बाद ओबामा ने की उनकी तारीफ
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद की दौड़ से जो बाइडन के बाहर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनकी तारीफ की है। ओबामा ने कहा, "जो बाइडन अमेरिका के सबसे अहम राष्ट्रपति और मेरे सबसे अच्छे दोस्त व पार्टनर हैं और उन्होंने दोबारा साबित कर दिया कि वह सर्वोच्च कोटि के राष्ट्रभक्त हैं।"