बाइडन ने कहा 'अधिक सोना चाहता हूं, रात 8 बजे के बाद काम नहीं कर पाऊंगा': रिपोर्ट
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह अधिक देर तक सोना चाहते हैं और रात 8 बजे के बाद कोई काम या किसी इवेंट में शामिल नहीं होना चाहते हैं। गौरतलब है, 81-वर्षीय बाइडन को लेकर एक अमेरिकी पॉलिटिकल कमेंटेटर ने दावा किया था कि उन्हें डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) है।