बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस का किया समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर भारतीय मूल की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया है। उन्होंने X पर कहा, "डेमोक्रेट्स, यह एक साथ आने और डॉनल्ड ट्रंप (रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार) को हराने का समय है।" गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाइडन बाहर हो गए हैं।