बाइडन ने लॉस एंजिलिस के जंगलों में आग के चलते इटली का अपना आखिरी विदेश दौरा किया रद्द
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग के चलते इटली का अपना आखिरी विदेश दौरा रद्द कर दिया है। बाइडन को गुरुवार को 3 दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होना था। गौरतलब है कि लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग के कारण अब तक कम-से-कम 5 लोगों की मौत हुई है।