बाइडन व कमला के हाथ खून से सने हैं: 6 इज़रायली बंधकों की मौत पर ट्रंप
हमास द्वारा बंधक बनाए गए 6 इज़रायली-अमेरिकियों की मौत पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडन व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हैरिस और बाइडन खराब नेता हैं।" उन्होंने कहा, "विदेशों में अमेरिकियों का कत्ल-ए-आम हो रहा है...उनके (हैरिस व बाइडन) हाथ खून से सने हैं।"