बाइडन से पूछा गया- यूएस चुनाव के बाद चल पाएगा क्वाड?; उन्होंने पीएम मोदी के कंधे पर रखा हाथ
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से डेलावेयर में पूछा गया कि क्या नवंबर में अमेरिका में होने वाले चुनाव के बाद क्वाड चल पाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे पर हाथ रखकर कहा, "उससे बहुत आगे तक जाएगा" जिस पर पीएम मोदी हंसते दिखे। अमेरिका के अनुरोध पर भारत 2025 में क्वाड समिट की मेज़बानी करने को राज़ी हुआ है।