बाउंसर का सामना करने के बाद स्टार्क ने राणा को किया स्लेज; कहा- तुमसे तेज़ गेंद फेंकता हूं
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय पेसर हर्षित राणा को स्लेज किया। हर्षित द्वारा बाउंसर फेंके जाने पर स्टार्क ने उनसे कहा, "हर्षित, मैं तुमसे ज़्यादा तेज़ गेंद फेंकता हूं। मेरी याददाश्त बहुत अच्छी है।" हर्षित ने स्टार्क की बात पर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी।