बीएचईएल के शेयरों में 1 साल में आ सकती है 50% तक की तेज़ी: एक्सपर्ट
एक्सपर्ट राजेश सातपुते के मुताबिक, सार्वजानिक क्षेत्र की बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी बीएचईएल के शेयरों में अगले 1 साल में 50% तक की तेज़ी आ सकती है। बीएचईएल के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 1.64% गिरकर ₹319.95 पर बंद हुए थे। गौरतलब है कि कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई ₹335.40 जबकि 52 वीक लो ₹92.10 है।