बीएसई और एनएसई ने आरसीएफ पर लगाया करीब ₹10-10 लाख का जुर्माना
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स ऐंड फर्टिलाइज़र्स लिमिटेड (आरसीएफ) पर निदेशक मंडल संरचना के नियमों का पालन नहीं करने पर बीएसई और एनएसई ने करीब ₹10-10 लाख का जुर्माना लगाया है। वहीं, कंपनी ने बीएसई और एनएसई से जुर्माना माफ करने का अनुरोध किया है। बकौल कंपनी, निदेशकों की नियुक्ति का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।