बीएसई ने सोलेरियम ग्रीन एनर्जी के DRHP को दी मंज़ूरी, IPO का रास्ता साफ
बीएसई ने सोलेरियम ग्रीन एनर्जी के एसएमई आईपीओ के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (डीआरएचपी) को मंज़ूरी दे दी है जिसके बाद कंपनी अपना आईपीओ ला सकती है। कंपनी की ₹10 के फेस वैल्यू पर करीब 55 लाख इक्विटी शेयर जारी कर आईपीओ के ज़रिए फंड जुटाने की योजना है। सोलेरियम ने सितंबर 2024 में डीआरएचपी दाखिल किया था।