बीएसईबी ने जारी किया तीसरे, चौथे व पांचवें चरण की सक्षमता परीक्षा का शेड्यूल
बीएसईबी के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया है कि तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा का आयोजन 10 से 15 मई 2025 के बीच होगा। बकौल बीएसईबी, इसमें असफल अभ्यर्थी 2-3 जून तक सक्षमता-4 के लिए आवेदन कर सकेंगे व इसकी परीक्षा 15-16 जून के बीच होगी। वहीं, सक्षमता-4 के असफल अभ्यर्थी सक्षमता-5 के लिए 2-3 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।