बीएसपी ने यूपी की करहल विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार
बीएसपी ने उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने बाद शाक्य ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है।