बेकाबू DTC बस की टक्कर में 2 लोगों की हुई मौत, गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए बस में लगाई आग
दिल्ली के नांगलोई में सोमवार को बेकाबू डीटीसी बस ने कई लोगों को कुचल दिया जिसमें कम-से-कम 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कई बसों में तोड़फोड़ करते हुए एक बस को आग के हवाले कर दिया। आरोपी बस चालक गिरफ्तार हो गया है।