बोकारो में एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही हुई प्रभावित
बोकारो (झारखंड) में तुपकाडीह से गुज़र रही एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और डाउन लाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। आरपीएफ बोकारो ने बताया कि मौके पर आरपीएफ की 15 सदस्यीय टीम मौजूद है व ट्रैक को साफ किया जा रहा है।