बिक रही है ₹3 के शेयर वाली यह कंपनी, खरीदने की रेस में अदाणी समेत कई दिग्गज
जयप्रकाश असोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के शेयर शुक्रवार को 5% तक की तेज़ी के साथ ₹3.40 के भाव पर पहुंच गए थे। दिवालियापन के रास्ते से जेएएल को खरीदने की होड़ अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। बकौल रिपोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज़, जिंदल पावर, डालमिया सीमेंट सहित कई दिग्गजों में इसे खरीदने की होड़ है।