बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की हार के बाद कोहली व रोहित को लेकर ट्रेंड हुआ 'हैप्पी रिटायरमेंट'
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद X पर 'हैप्पी रिटायरमेंट' ट्रेंड करने लगा। दरअसल, फैन्स भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। गौरतलब है, रोहित व कोहली ने मेलबर्न टेस्ट में दोनों पारियों में क्रमश: 12 और 41 रन बनाए।