बिकनी पहन हरिद्वार के हरकी पौड़ी पर गंगा में डुबकी लगाती दिखी लड़की; फूटा लोगों का गुस्सा
आस्था के केंद्र हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर बिकनी में गंगा नदी में डुबकी लगा रही लड़की का वीडियो वायरल है। एक स्थानीय सोशल मीडिया पेज द्वारा अपलोड किए गए वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूटा है। एक X यूज़र ने 'शर्मनाक हरकत' कहा जबकि दूसरे यूज़र ने कहा, "ऐसे कपड़ों में किसी को भी पानी में नहीं उतरना चाहिए।"