बंकर में छिपे ईरान के सुप्रीम लीडर, फोन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल किया बंद: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान और इज़रायल में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई सुरक्षित बंकर में छिप गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सुरक्षा के लिहाज से खामेनेई न तो फोन और न ही किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह केवल अपने विश्वासपात्रों के ज़रिए एक दूत की मदद से संवाद कर रहे हैं।