बेखौफ घूमते अपराधी, डर कर जी रहे पीड़ित: SC के 75 वर्ष होने पर राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ज़िला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला सुरक्षा पर बात की है। उन्होंने कहा, "यह हमारे सामाजिक जीवन का एक दुखद पहलू है कि अपराधी अपराध कर बेखौफ घूमते हैं। जो लोग उनके अपराधों से पीड़ित हैं...वे डरे-सहमे रहते हैं...मानो उन्हीं ने कोई अपराध किया हो।"