बागी सांसदों से मिलना चाहते थे केजरीवाल, मीटिंग से पहले ही इस्तीफे का कर दिया एलान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल को राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों की नाराज़गी का आभास हो गया था और उन्होंने शुक्रवार शाम इन नेताओं को अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया था। बकौल रिपोर्ट्स, यह बैठक कभी नहीं हो पाई क्योंकि सांसदों ने मिलने से पहले ही इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया।