बिग बी व रेखा के पोस्टर की जगह बिग बी व जया का पोस्टर लगाएं: 'मिस्टर बच्चन' के मेकर्स से CBFC

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने अभिनेता रवि तेजा की आगामी तेलुगू फिल्म 'मिस्टर बच्चन' के निर्माताओं को कहा है कि वे अमिताभ बच्चन व रेखा के पोस्टर की जगह अमिताभ व जया बच्चन का पोस्टर लगाएं। सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं को कुछ अपशब्दों को हटाने या बदलने का भी निर्देश दिया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी।

Load More