मोटू-पतलू वाले कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे की बहन, गुल्लू-माही विज को सुनाई खरी-खोटी
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 20' में गुल्लू द्वारा आम्रपाली दुबे की तुलना 'मोटू-पतलू' से किए जाने पर उनकी बहन आंचल ने कड़ी आपत्ति जताई है। आंचल ने माही विज और गुल्लू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी के शरीर का मज़ाक उड़ाना गलत है। आम्रपाली की टीम ने भी इसे स्पष्ट बॉडी शेमिंग बताया है।