बिग बॉस जगह ही शापित है: शेफाली जरीवाला के निधन के बाद ऐक्ट्रेस हिमांशी खुराना
पंजाबी ऐक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर दुख जताया है। 'बिग बॉस 13' में शेफाली संग सह-प्रतिभागी रहीं खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मुझे लगता है कि 'बिग बॉस'...वह जगह ही शापित है।" गौरतलब है, इससे पहले 2021 में 'बिग बॉस 13' के प्रतिभागी रहे ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन हो गया था।