बिग बॉस में 'छोटा भीम' पर हुआ हंगामा, भड़क गईं अरिश्फा खान
'बिग बॉस' में आम्रपाली दुबे और यंग डीएसए 'छोटा भीम' का गाना गुनगुनाने लगे जिसके बाद अरिश्फा खान को लगा कि यह गाना उनकी पर्सनैलिटी का मज़ाक उड़ाने के लिए गाया जा रहा है। अरिश्फा ने पूछा, "यह गाना किसके लिए है?" यंग ने कहा, "तू है क्या छोटा भीम?" फिर अरिश्फा ने उन्हें 'बुली गैंग' बता दिया।