बैग में सिर कटी लाश ले जा रही थीं दो औरतें, कोलकाता में पकड़ी गईं; नदी में फेंकने का था प्लान
कोलकाता में मंगलवार सुबह दो महिलाएं एक ट्रॉली बैग में सिर कटी लाश भरकर उसे नदी में फेंकने की कोशिश करती पकड़ी गईं। एक चश्मदीद ने बताया कि लाश टुकड़ों में काटकर बैग में रखी गई थी। फिलहाल महिलाओं ने पुलिस को इसके बारे में और जानकारी नहीं दी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।