बंगाल एसटीएफ ने आतंकी संगठन 'शहादत-ए-अल-हिकमा' के आतंकी को चेन्नई से किया अरेस्ट
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आतंकी संगठन से जुड़े अनवर शेख नामक एक शख्स को शुक्रवार को चेन्नई (तमिलनाडु) से गिरफ्तार किया। शख्स पर बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'शहादत-ए-अल-हिकमा' से जुड़े होने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि शख्स को चेन्नई की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है।