बंगाल के आसनसोल में TMC कार्यालय में अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़, फाड़े झंडे व पोस्टर
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) में टीएमसी कार्यालय में अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की। घटना के बाद कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें चारों तरफ सामान फैला दिख रहा है। वहीं, फर्नीचर, झंडे, पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए। गौरतलब है, जामुरिया में टीएमसी के पार्टी कार्यालय में सोमवार को आग लगा दी गई थी।