बंगाल की महिला क्रिकेट टीम ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का बनाया रिकॉर्ड
बंगाल की महिला क्रिकेट टीम ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सोमवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बंगाल की टीम ने हरियाणा के खिलाफ 390 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड बनाया। बंगाल की तनुश्री सरकार ने 83 गेंदों पर 113 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।