बंगाल के राज्यपाल ने ऐंटी रेप बिल 'अपराजिता' को विचार के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ऐंटी रेप बिल 'अपराजिता विमेन ऐंड चाइल्ड बिल-2024' को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पास विचार के लिए भेज दिया है। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव मनोज पंत से विधेयक की अनिवार्य रिपोर्ट मिलने और राज्यपाल द्वारा उसके अध्ययन के बाद विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजा गया है।