बंगाल के राज्यपाल ने राजभवन में तैनात पुलिसकर्मियों को परिसर खाली करने का दिया आदेश
एक अधिकारी ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिसकर्मियों को तत्काल परिसर खाली करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने बंगाल में लोकसभा चुनाव-2024 के बाद हुई हिंसा को लेकर पीड़ितों और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को अनुमति के बावजूद भी राज्यपाल से मिलने से रोका था।