बंगाल के राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व टीएमसी के कुछ नेताओं के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया। दरअसल, ममता ने कहा था कि राजभवन में कुछ गतिविधियों के कारण महिलाएं वहां जाने से डरती हैं। ममता के इसी बयान के खिलाफ राज्यपाल हाईकोर्ट पहुंचे हैं।