बंगाल को सुरक्षित नहीं रख पा रहीं ममता, केंद्र लगाए राष्ट्रपति शासन: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले को लेकर केंद्र से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी अपने प्रदेश को सुरक्षित नहीं रख पा रही हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।"