80,000 फुटबॉल और 5,000 क्रिकेट बैट, बंगाल चुनाव में क्या है BJP की स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी?
न्यूज़ 18 के मुताबिक, बीजेपी ने चुनाव से 6 महीने पहले पश्चिम बंगाल में स्थानीय क्लबों को लगभग 80,000 फुटबॉल और 5,000 क्रिकेट बैट बांटे व ₹1 लाख तक का इनाम भी रखा। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, बीजेपी ने इससे बंगाल की पारंपरिक ‘क्लब संस्कृति’ में सीधा हस्तक्षेप कर वहां के युवाओं को एक नया विकल्प देने का प्रयास किया।